Asian Games 2023: 11वें स्वर्ण पदक के साथ भारत ने बढ़ाए अर्धशतक की ओर कदम

By: Shilpa Sun, 01 Oct 2023 10:10:36

Asian Games 2023: 11वें स्वर्ण पदक के साथ भारत ने बढ़ाए अर्धशतक की ओर कदम

नई दिल्ली। भारत ने शूटिंग के ट्रैप मेन टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। चेनाई, जोरावर और पृथ्वीराज की तिकड़ी ने ये कमाल किया है। इस पदक के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या अब 41 हो गई है। अब भारत तेजी से पदकों के अर्धशतक की ओर बढ़ रहा है। भारत के लिए आज में पहला पदक गोल्फ में सिल्वर के रूप में आया। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने रजत पदक जीताा। इसके बाद विमेंस टीम ने ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता है।

एशियन गेम्स 2023 में अदिति अशोक ने शनिवार को खेल खत्म होने तक तीन राउंड्स में लीड बना रखी थी, लेकिन वह आज उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। अदिति ने सिल्वर जीता है, वहीं टीम इवेंट में भारत चौथे स्थान पर रहा है। भारतीय खिलाड़ी आज रविवार को कई अहम मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरेंगे। शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी टीम और बॉक्सिंग के खिलाडि़यों पर आज फैंस की उम्मीद टिकी हुई हैं।



11 गोल्ड के साथ कुल 41 पदक भारत के खाते में

एशियन गेम्स 2023 में भारत के कुल पदकों की संख्या अब 41 हो गई है। इसमें 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने आज 8वें दिन जिस तरह से शुरुआत की है, उससे पूरी उम्मीद है कि भारत आज पदकों का अर्धशतक लगा सकता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com